फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two dozen people were drowned in one month in jammu

जम्मू में एक माह में डूब गए दो दर्जन लोग

Sat, 09 Aug 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 09 Aug 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
two dozen people were drowned in one month in jammu

संभाग में कहीं हादसा तो कहीं पारिवारिक कलह से तंग आकर तवी नदी और नहरों में डूब कर मरने वाले दो दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा ने तवी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


कुछ मौतें संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, तो कुछ अचानक नहाते वक्त पैर फिसलने से। ऐसे में यह कहना आसान होगा कि तवी नदी और नहरें काल का ग्रास बन रही हैं। अभिभावकों का अपने बच्चों की ओर ध्यान न देना भी बच्चों को मौत के मुंह में धकेल रहा है।
विज्ञापन


जुलाई माह में संभाग में दो दर्जन लोगों की तवी नदी, रणबीर नहर और अखनूर रोड नहर और संभाग के अलग-अलग हिस्सों में तवी नदी और नालों में डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों लगातार हो रहे हैं हादसे

two dozen people were drowned in one month in jammu

ताजा मामले में कृष्णा नगर निवासी अरुण (13) सोमवार की शाम को बच्चों के साथ तवी नदी में नहाते वक्त डूब गया था। 48 घंटों के बाद उसका शव घटनास्थल से चार किलो मीटर दूर मिला। इसी दिन पनामा चौक में छह साल की पूजा की डूबने से मौत हो गई।

इसी तरह पांच दिन पहले के ही दिन में नहर में डूबने के तीन मामले सामने आए। एक परेड कालेज की छात्रा नेहा सैनी निवासी जीवन नगर की डूबने से मौत हो गई थी। इसी दिन निक्की तवी में एक साधु मृत मिला।

देर शाम को पुरखू से एक साधु मृत मिला था। तीन सप्ताह पहले हरकी पौड़ी में कुत्ते को सैर करवाने निकला बाग-ए-बाहु का एक किशोर डूब गया था। करीब एक माह पहले की बात करें तो चौआदी कॉल सेंटर में काम करने वाले दो दोस्त तवी नदी में गहरे पानी में डूब गए थे।

पचास फीसदी लोग आत्महत्या करने के लिए कूदे

two dozen people were drowned in one month in jammu

तवी नदी और नहर में डूबने वालों की कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। ये तो हादसे हुए हैं। मरने वालों की अपेक्षा पचास फीसदी लोग आत्महत्या करने के लिए नदी और नहरों को आसान जरिया बना रहे हैं।

डेढ़ माह पहले बिश्नाह की एक युवती ने अपनी स्कूटी खड़ी करके तवी में छलांग लगा दी थी, फिर ढाई सप्ताह पहले नानक नगर के एक युवक ने बेरोजगारी और नशे की लत में होने के चलते छलांग लगा दी थी।

एक सप्ताह पहले कनाल रोड में एक महिला ने छलांग लगा दी थी। तीन दिन पहले तवी में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उक्त आत्महत्या का प्रयास करने वाले लोगों को आसपास के लोगों या पुलिस ने जैसे-तैसे बचा लिया।

एक माह में डूबने के मामले

two dozen people were drowned in one month in jammu

8 जुलाई - सिद्दड़ा में डूबने से जानीपुर लक्कड़ मंडी निवासी विशाल भान (22) और बनतालाब दुर्गा नगर निवासी रजनीश भारद्वाज की मौत ।
11 जुलाई - नानक नगर, शिवा जी चौक निवासी सौरव सिंह जम्वाल (25) ने तवी में कूदकर जान देने का प्रयास किया।
12 जुलाई - एक्सचेंज रोड निवासी मनी राम (65) और चकलवाला निवासी अब्दुल वाहिद की रियासी, बारादरी इलाके में पिकनिक मनाते वक्त चिनाब दरिया में डूबने से मौत ।
18 जुलाई - लद्दाख, कारगिल में कार नदी में डूबने से पांच की मौत।
20 जुलाई - गाडीगढ़ की महिला ने चौथे पुल जम्मू से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
- जुलाई - चिनैनी में तवी नदी में डूबने से टंडार निवासी सोहन लाल की मौत।
20 जुलाई - बांडीपोरा में तालाब में डूबने से युवक चोरवन की मौत।
21 जुलाई - उधमपुर के रैंबल इलाके में नाले में डूबने से यूपी निवासी बच्ची मरजीना की मौत।
25 जुलाई - पौनी के झारख झंडी मोड़ पर कार तवी में गिरने से राजोरी के चार लोगों की मौत ।
25 जुलाई - बाग-ए-बाहु नाले से मृत मिला मध्य प्रदेश निवासी हैले (25)।
29 जुलाई - कनाल रोड, रणबीर नहर में महिला ने कूदकर जान देने का प्रयास किया।

अगस्त माह के हादसे

two dozen people were drowned in one month in jammu

2 अगस्त - जीवन नगर नहर से मिला नेहा सैनी का शव।
2 अगस्त - निक्की तवी से मिला साधु का शव ।
2 अगस्त - पुरुखो नगर से साधु का शव बरामद।
4 अगस्त - कृष्णा नगर निवासी अरुण तवी (13) की तवी में डूबने से मौत।
4 अगस्त - पनामा चौक नगर में डूबने से पूजा (6) की मौत।
5 अगस्त - कठुआ के धन्ना क्षेत्र में दो युवक पानी में डूब गए, बमुश्किल से उन्हें बचा लिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed