{"_id":"d406551579ff7fc557531034022dca79","slug":"two-bike-thief-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी से बाइक चुराने वाले पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएमसी से बाइक चुराने वाले पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Jul 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट मेडिकल कालेज से मोटरसाइकिल चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन
जीएमसी पुलिस इंचार्ज के मुताबिक आरोपी चौआला आरएस पुरा निवासी अजय कुमार और राजेश कुमार ने 17 जून 2014 को जीएमसी के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की थी।
पुलिस लगातार उसे तलाश कर रही थी। इस बीच जीएमसी पुलिस चौकी को मीरां साहिब पुलिस स्टेशन अंतर्गत कुलियां पुलिस चौकी से संदेश मिला कि दो चोरों को पकड़ा गया है, जिनसे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।