{"_id":"589cc21a4f1c1bc05537b844","slug":"two-arrested-in-jammu-with-hezardeous-weapons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे की हत्या करने जा रहे दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप-बेटे की हत्या करने जा रहे दो लोग गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
- फोटो : demo
कोट भलवाल जेल मेें बंद कैदी से मिलने जा रहे बाप-बेटे पर हमला करने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने तेजधार हथियार समेत दबोच लिया। दो अन्य पिस्तौल लिए थे और वह बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में भूमि विवाद का मामला था।
पुलिस के अनुसार सेंट्रल जेल कोट भलवाल के नजदीक घरोटा पुलिस की ओर से लगाए नाके पर दो युवकों को टोका के साथ काबू किया गया है। नाके से दो मोटरसाइकिल सवारों ने निकालने का प्रयास किया। पुलिस को शक हुआ तो उनका पीछा किया। पीछा करते हुए मोटरसाइकिल जेके02बीएफ 7429 सवारों को पकड़ लिया।
बाइक सवार अमित सैनी निवासी जीवन नगर और विकास मजोत्रा नई बस्ती का रहने वाला है। दोनों के पास से दो टोका बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दूसरी मोटरसाइकिल सवार युवकों के पास पिस्तौल थी।

Trending Videos
फरार युवकों की तलाश जारी
गिरफ्तारी के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
- फोटो : demo pic
पकड़े गए युवकों ने उनकी पहचान अवनीत सिंह नेगी निवासी आरएस पुरा और हरविंदर सिंह निवासी आरएस पुरा के रूप में बताई। पूछताछ में पता चला कि चारों युवक शाहिद हुसैन निवासी छन्नी पर हमला करने की फिराक में थे, जो अपने पिता के साथ सेंट्रल जेल कोट भलवाल में अपने भाई सद्दाम हुसैन से मिलने जा रहा था। पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार युवकों की तलाश जारी है।