{"_id":"58ecc3b84f1c1b6137cf62de","slug":"two-arrested-in-jammu-after-many-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई वर्षों से फरार दो भगोड़े गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई वर्षों से फरार दो भगोड़े गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
जम्मू में पुलिस ने सोमवार को 12 सालों से हत्या के प्रयास मामले के आरोप भगोड़े को दबोच लिया। आरोप पर 2002 में 307 और आर्म एक्ट के तहत पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी निशांत कुमार तालाब तिल्लो के दुर्गा नगर का रहने वाला है। कोर्ट की तरफ से उसके खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। सोमवार को चौक चबूतरा मेें पुलिस की तरफ नाका लगाकर आरोपी को पकड़ा गया। वहीं पक्का डंगा पुलिस की ओर से ही 18 साल से फरार एक भगोड़े को पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ 452 और 380 के तहत पक्का डंगा में केस दर्ज है। आरोपी पूरण सिंह नानक नगर का रहने वाला है। पुलिस ने नाका लगाकर आरोपी को पकड़ा है। कोर्ट की तरफ से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन