फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three police personnel arrested taking kickbacks

पैसे वसूलने पर तीन पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
three police personnel arrested taking kickbacks

जानीपुर इलाके में ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति से पैसे वसूलने के चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एसएसपी उत्तम चंद ने प्राथमिक जांच में तीनों को निलंबित कर दिया है। घटना वीरवार मध्यरात्रि की है।

विज्ञापन


जानीपुर में रहने वाले निर्मल भुईया ने जानीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 30 अप्रैल की आधी रात को उसकी झुग्गी में तीन पुलिस वाले जबरन घुस आए और उसके साथ बदतमीजी करने लगे।
विज्ञापन


ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने उससे पैसे मांगे, देने से इनकार किया तो 7000 रुपये उससे छीन लिए और चले गए।  पीड़ित निर्मल ने उनकी फ्लाई गाड़ी 12 नंबर रूप नगर को ध्यान में रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सारी घटना की जानकारी थाने में दी। वहां से मामला एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर कांस्टेबल रशपाल सिंह, कांस्टेबल दविंद्र सिंह और एसपीओ सज्जा अहमद के खिलाफ धारा 451/384 आरपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया और तीनों को गिरफ्तार करवा दिया।


यही नहीं, मामले को काफी गंभीरता के साथ लेते हुए उन्होंने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है। एसएसपी के मुताबिक इस तरह का अपराध कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed