फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three cases of rape in Jammu

जम्मू संभाग में बलात्कार के तीन मामले

Fri, 13 May 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 13 May 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
Three cases of rape in Jammu
rape demo
संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में बलात्कार के तीन मामले प्रकाश में आए हैं। सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा, डोडा के पाडर और रामबन जिले गुल क्षेत्र में हुए मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। शुक्रवार सुबह इन पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में 12 साल की एक लड़की अचानक सतराइयां आरएस पुरा में पहुंच गई। आरएस पुरा में कुछ लोगों ने इस लड़की को देखा और उससे पूछताछ की। लड़की ने पहले कहा कि वह अकेली है। लोगों ने कहा कि वह उसे बाल निकेतन में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


लड़की नहीं मानी और पुलिस को सूचना दी गई। लड़की ने बताया कि मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी है। वह अपने पिता और मामा के साथ रहती है। मां घर में नहीं है। पिता दिहाड़ी लगाने निकलता है तो मामा उसके साथ बलात्कार करता है। काफी दुखी होने के बाद लड़की बाड़ी ब्राह्मणा तेली बस्ती से निकल आई और घूमते हुए सतराइयां पहुंच गई। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, डोडा के पाडर क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। इस केस में आरोपी तीन युवक बताए जा रहे हैं। लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस इन लड़कोें को लेकर पहचान कर रही है।


लड़की को घर भेजने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में भी पुलिस लड़की का शुक्रवार सुबह मेडिकल कराएगी। रामबन के गूल क्षेत्र में भी बलात्कार का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भी फिलहाल पुलिस कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed