{"_id":"0cd90c55d1f9dfd92d14d3ddd127b6be","slug":"three-arrested-in-fahad-mir-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फहद मीर हत्याकांड, 3 को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फहद मीर हत्याकांड, 3 को हिरासत में लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती में सड़क दुर्घटना में मारे गए फहद मीर की मौत के मामले की परतें फिर से खुल गई हैं। यह मामला पिछले चार महीने से ठंडा पड़ा हुआ था। सोमवार को गांधी नगर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया। जो इस मामले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसके पहले पुलिस सिर्फ इन लोगों से पूछताछ कर रही थी और थाने में बुलाकर वापस भेज देती थी, लेकिन अब पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एसपी शिव देव सिंह चौहान ने इस मामले की पुष्टि की है। पकड़े गए लोगों में कारोबारी आरसी गंजू, उनका बेटा अक्षित गंजू और एक अन्य युवक मनमीत सिंह शामिल है। इन लोगों ने घटना के बाद वाहन को रातों रात लुधियाना पहुंचा दिया। अक्षित गंजू के वाहन की टक्कर से फहद की मौत हुई थी। चौहान ने बताया कि इन लोगों ने एक चालक को करीब 25 हजार रुपये दिए और रातोंरात वाहन को लुधियाना पहुंचा दिया, ताकि किसी को इसके बारे में पता न चल सके।
विज्ञापन
बताते चलें कि नई बस्ती में फहद मीर की मौत हुई थी। इसके बाद फहद की माता ने कोर्ट में याचिका दर्ज कर इस मामले की जांच कराने के लिए कहा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की ओर से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया। सिटी में गांधी नगर के एसडीपीओ, एसएचओ, एसआई को शामिल किया गया था, लेकिन सभी बारी-बारी बदल दिए गए। तब से इस मामले की जांच कुछ ठंडी पड़ी हुई थी। अब कोर्ट के निर्देश पर जांच एसपी शिव देव चौहान को दी गई।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने कार्रवाई में तेजी लाई। जिस गाड़ी की टक्कर से फहद की मौत हुई, उसमें पकड़े गए अक्षित गंजू और मनमीत शामिल थे। इसके अलावा दो और युवक भी थे, जिनको अभी पुलिस नहीं पकड़ा है।