{"_id":"65841ecc8ddc7447995c0d9a771574b5","slug":"thieves-took-away-a-donation-box-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान से भी नहीं डरे चोर, उठा ले गए दानपात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगवान से भी नहीं डरे चोर, उठा ले गए दानपात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पटेल नगर इलाके में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोरों ने सेंध लगा डाली। दोपहर मंदिर को खाली देख चोर मंदिर का दान पात्र ही उठाकर ले गए। दानपात्र में हजारों की नकदी बताई जा रही है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी राजकुमार ने बताया कि दोपहर एक से तीन बजे के बीच वे मंदिर में नहीं थे। किसी जरूरी कार्य से वह मंदिर का द्वार बंद कर चले गए थे।
लौटने पर देखा तो मंदिर का दानपात्र गायब मिला। इसके तुरंत बाद आसपास के इलाकों को उन्होंने सूचना दी। देखते ही देखते मंदिर में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की घटना से सभी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
दरअसल राधा कृष्ण का मंदिर पटेल के मुख्य चौक पर स्थित है। मंदिर के आसपास लोगों का आना जाना लगा रहता है। स्थानीय निवासी प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि मंदिर चौक पर स्थित है। ऐसे में यदि दानपात्र ही चोरी हो जाए तो घटना पर हैरत स्वाभाविक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल के समय में शहर व सटे इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। दिनदहाड़े भी यदि चौक चौराहों पर स्थित मंदिरों में सेंध लगाई जा रही है तो सुरक्षा व्यवस्था का आलम समझना मुश्किल नहीं है। पटेल नगर में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से जो दानपात्र चोरी हुआ है उसका वजन भी काफी है।