फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thieves stolen in goddess temple

माता के मंदिर में लगाई सेंध

Sat, 24 Oct 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sat, 24 Oct 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
thieves stolen in goddess temple

कसबे के गांव कृष्णा नगर में शुक्रवार की रात दो जगह चोरी होने का मामला सामने आया है। एक मंदिर में घुसकर चोरों ने हाथ साफ किया है।

विज्ञापन


चोरों ने मंदिर के सामने स्थित आभूषण की दुकान में भी सेंध लगाई है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।कृष्णा नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान खूब भीड़ रही।

दिन रात यहां चहलपहल देखी जा रही थी, लेकिन दशहरे के बाद अब लोगों का पहुंचना न के बराबर हो गया है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मंदिरों को निशाना बना डाला।
विज्ञापन


मंदिर का ताला तोड़कर चोर माता की दो नथ, सोने के दो टके और नकदी चोरी कर ले गए हैं। शनिवार की सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा। यहां उसने देखा कि मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो चोरी होने का पता चला। चोरो ने इसी मंदिर के  सामने एक आभूषण की दुकान के ताले तोड़कर सोना और चांदी के गहने और नकदी चुरा ली।


दुकान ऊपर कमरे बने हैं, जिनमें किरायेदार रहते हैं। चोरों ने इन कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। दुकान के मालिक अमित खन्ना ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने दोनों स्थानों पर जाकर जांच की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed