{"_id":"8b3c6ffe6c3eb37e897e0b66eb11cdbd","slug":"thieves-put-a-dent-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सेंध लगा गायब किए लाखों के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सेंध लगा गायब किए लाखों के गहने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Aug 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरों का आतंक बरकरार है। कुछ दिन पहले भी ग्रेटर कैलाश में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया था। पुलिस मामले को निपटाती इससे पहले ही वीरवार की रात चोरो ने अपना विहार में दो घरों में वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
अपना विहार में राजू परिवार सहित रहते हैं। रात को खाना खाने के बाद वह करीब एक बजे सो गए। सुबह तीन बजे के करीब जब बडे़ बुजुर्ग जगे तो उन्होंने देखा कि लॉबी का दरवाजा खुला है। उन्होंने सोचा कि रात को सोते समय दरवाजा खुला रह गया होगा। यही सोचकर वह दरवाजा बंद कर फिर से सो गए।
विज्ञापन
लेकिन, जब सुबह परिवार के बाकी सदस्य जगे तो देखा कि लॉबी की खिड़की की ग्रिल टूटी है। कुछ सामान और नकदी भी गायब थी। वहीं इसी मोहल्ले में एक और घर में इसी तरह सेंध लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन