फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thief left a letter in the house

घर में सामान ना मिलने पर चोर ने दी धमकी

Thu, 08 Jan 2015 11:55 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
thief left a letter in the house

क्षेत्र में चोरों का आतंक इस कदर है कि लोगों के अगर घर से उनके मनमाफिक कुछ नहीं मिले तो चिट्ठी लिख कर छोड़ जाते हैं कि हमें आप के घर से चोरी करने लायक कुछ नहीं मिला, इसलिए दोबारा फिर आएंगे। ऐसा की वाकया दोमाना थाना के अंतर्गत मुट्ठी के गणेश विहार क्षेत्र में सामने आया।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को चोर बंसी लाल बट्ट के घर में घुसे, उनके घर में रखा ड्राई फ्रूट खाया और उनको चोरी के लिए उनके मनमाफिक कोई चीज नहीं मिली तो चिट्ठी लिखकर छोड़ गए।
विज्ञापन


चिट्ठी में लिखा था कि हमने चोरी नहीं करनी थी। किसी के कहने पर हम आपके घर में चोरी करने को घुसे थे, लेकिन आप के घर में चोरी करने लायक कुछ नहीं मिला। हम दोबारा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से कुछ भी नहीं ले गए!

thief left a letter in the house

हालांकि बंसी लाल बट्ट सह परिवार इन दिनों विदेश में हैं। उनका घर बड़े दिनों से बंद पड़ा था। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर मंजर कुछ और ही था। सारा सामान अस्त-व्यस्त था। हालांकि घर में लैपटॉप, टीवी सेट आदि सब कुछ था।

अगर कुछ नहीं था तो वह नकदी और आभूषण, जिसके चलते चोरों ने सब चीजों को देख परख वहीं पर छोड़ दिया और जाते-जाते लिखकर भी छोड़ गए। इससे लगता है कि इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed