फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thief cook of shalimar express nabbed one absconding

पेंट्रीकार के रसोइये की करतूत से शर्मसार हुआ रेल महकमा

Sat, 27 Sep 2014 10:42 AM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
thief cook of shalimar express nabbed one absconding

रेलगाडि़यों के स्लीपर और एसी कोच में दोबारा से चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से आईं रूपनगर निवासी दो बहनों की शिकायत पर जीआरपी ने चोरी के आरोप में पेंट्रीकार के रसोइया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पर्स, हजारों रुपये नकदी और 8 डेबिट और एटीएम तथा आधार कार्ड बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जीआरपी ने आरोपी आलोक श्रीवास्तव मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक और साथी के इसमें शामिल होने की जानकारी दी है। जीआरपी अब शनिवार को जम्मू पहुंचने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रही है। दूसरा आरोपी भी शालीमार एक्सप्रेस का रसोइया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी रिकवरी होना बाकी है।

विज्ञापन

पूछताछ में रसोइए ने मानी चोरी

thief cook of shalimar express nabbed one absconding

जानकारी के मुताबिक रूप नगर निवासी रीना कौल और सीमा धार वीरवार को शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू पहुंची। रास्ते में उनके तीन पर्स चोरी हो चुके थे। ट्रेन सुबह तड़के पांच बजे जम्मू पहुंची।

दोनों महिलाओं ने चोरी की जानकारी शाम को जीआरपी को दी और पेंट्रीकार में काम करने वाले रसोइए पर शक जताया।

पुलिस ने शालीमार एक्सप्रेस में पेंट्रीकार के रसोइए आलोक श्रीवास्तव को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

आज पकड़ा जाएगा दूसरा चोर

thief cook of shalimar express nabbed one absconding

चोरी की घटना को अंजाम देने में उसने एक और साथी का नाम लिया है। पूछताछ में पता चला कि चोरी किए गए तीन पर्सों में से एक में कुछ नहीं था, इसलिए आरोपियों ने उसे रेलवे ट्रैक पर ही फेंक दिया।

उसके पास से बरामद किए गए दो पर्स में 8 डेबिट व एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, आधी नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शालीमार एक्सप्रेस की पेंट्रीकार के मैनेजर को भी बुलाकर पूछताछ की जाएगी। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed