{"_id":"614824f38ebc3eae394dec4f","slug":"theft-in-doda-jammu-and-kashmir-crime-news-doda-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में सेंध: ताले तोड़ सामान ही नहीं पत्थर भी चोरी कर ले गए शातिर, घर की मालकिन ने कही ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सूने घर में सेंध: ताले तोड़ सामान ही नहीं पत्थर भी चोरी कर ले गए शातिर, घर की मालकिन ने कही ये बात
Mon, 20 Sep 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:36 AM IST
सार
घर की मालकिन सुषमा देवी ने बताया कि जब वह रविवार सुबह बेटे के साथ मवेशियों को चारा डालने पहुंची तो दूसरे घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान गायब था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में डोडा जिले के ठाठरी पुलिस थाने के अंतर्गत गांव बोलियां चिराला में शनिवार रात एक सूने घर में सेंधमारी कर चोरों ने सामान के साथ पत्थर भी पार कर दिए। शातिरों ने गोशाला में बंधे पशु भी छोड़ दिए। घर की मालकिन सुषमा देवी ने बताया कि जब वह रविवार सुबह बेटे के साथ जानवरों को चारा डालने पहुंची तो दूसरे घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान गायब था। नया मकान बनाने के लिए जमा किए पत्थर भी चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी के साथ ठाठरी थाने में शिकायत की। आरोप है कि मामले में पुलिस ने दिन भर कोई संज्ञान नहीं लिया। एसएचओ अमृत कटोच से जब फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने पुलिस चौकी कराड़ा के प्रभारी को रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री
विज्ञापन
चौकी प्रभारी बलवंत सिंह परिहार ने मोबाइल पर रिपोर्ट देने के लिए कहा, लेकिन शाम तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो रोकाली गांव में पत्थरों का ढेर मिला है। कुछ दिन पहले इसी गांव से एक व्यक्ति उनसे पत्थर देने की मांग कर रहा था और उसने जबरदस्ती पत्थर उठाने की धमकी भी दी थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- मनोज सिन्हा की दो टूक: शांति की राह में रोड़ा बने तो सख्ती से निपटेगी सरकार, जानिए क्यों किया यूपी का जिक्र?
चोरी के मामले की शिकायत मिली है, कराड़ा चौकी प्रभारी को मामले की छानबीन के निर्देश दिए हैं, दूर-दराज इलाका होने के कारण जांच में देरी हुई है। मामले में जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमृत कटोच, एसएचओ, पुलिस थाना ठाठरी