फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERRORIST ASSOCIATE OF LASHKAR ARRESTED IN PAMPORE jammu kashmir

Jammu Kashmir: कश्मीर के पंपोर में लश्कर-ए-तैयबा का मददगार गिरफ्तार, इस तरह करता था आतंकियों की मदद

Sat, 30 Jan 2021 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
TERRORIST ASSOCIATE OF LASHKAR ARRESTED IN PAMPORE jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। वह पंपोर और ख्रीव इलाकों में आतंकवादियों को आश्रय, रसद और अन्य सहायता प्रदान करने में शामिल था। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मददगार होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 110वीं बटालियन ने एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Pulwama Encounter: आतंकी बने बेटों से परिजनों की गुहार- अभी भी वक्त है घर लौट आ, जानिए फिर क्या हुआ..
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकी सहयोगी की पहचान जुनैद अल्ताफ निवासी कोनिबल पंपोर के रूप में हुई है। वह सीमा पार बैठे आतंकी कमांडरों के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क में था। संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir 2021 की पहली मुठभेड़ः सुरक्षाबलों ने कहा- समर्पण कर दो, पर आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, फिर...    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed