{"_id":"822cb12aecd48820645356f098942b5b","slug":"tenants-would-be-given-a-list-of-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदारों की सूची न दी तो होगी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरायेदारों की सूची न दी तो होगी एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 13 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर किरायेदारों की सूची पुलिस थाने में मुहैया नहीं करवाई तो मकान मालिकों पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। कुछ माह पहले किरायदारों की पड़ताल शुरू की गई थी लेकिन बीच में किसी कारणवश यह कार्य अधर में लटक गया।
अब दोबारा से पुलिस की ओर से किरायेदारों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें पुलिस ने मकान मालिकों को संबंधित पुलिस चौकी आकर किरायदारों की जानकारी देने के लिए कहा है।
ऐसा न करने पर मकान मालिकों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने अब तक तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक शहर के बहुत सारे इलाकों में लोग अपने घरों में कमरे किराये पर दे देते हैं लेकिन उनकी जानकारी सिर्फ अपने पास ही रखते हैं।
विज्ञापन
शहर में कोई आपराधिक घटना हो जाती है और अपराध में शामिल आदमी किसी के घर में किराये पर रह रहा होता है। घटना के बाद फरार होने पर उसे ढूंढना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में मकान मालिकों को कई परेशानियां हो जाती हैं और कई पचड़ों में फंस जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए मकान मालिकों को पुलिस ने हिदायतें दी हैं कि अपने किरायेदारों की सूचना नाम, पता, आदि दें।