फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teacher beats principal

शिक्षक पर हेडमास्टर की पिटाई का आरोप

Tue, 27 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Tue, 27 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
teacher beats principal

शहर से सटे चक सज्जन के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा हेडमास्टर से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामने सुबह की प्रार्थना सभा में शिक्षक द्वारा हेडमास्टर के साथ मारपीट की शिकायत पुलिस के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की गई है। 

विज्ञापन


जिसके बाद जोनल शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। स्कूल के हेडमास्टर ने बताया कि एक शिक्षक ने प्रार्थना सभा के दौरान अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की जानकारी जोनल शिक्षा अधिकारी को दी और इस संबंध में हटली चौकी में शिकायत भी दर्ज करवा दी। पुलिस ने हेडमास्टर का जिला अस्पताल से मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 341, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि हेडमास्टर ने फोन पर घटना की जानकारी दी है। उनके पास लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। यदि जांच में शिक्षक दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed