{"_id":"9326ba060862c02aa9a02903e685ecc4","slug":"tantrik-at-jda-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए दफ्तर में तांत्रिक की हाजिरी पर उठे सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेडीए दफ्तर में तांत्रिक की हाजिरी पर उठे सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 16 Jan 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को तंत्र-मंत्र से वश में करने और उनसे शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी तांत्रिक बाबा अमरनाथ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जेडीए का कर्मचारी होने के चलते अब उसकी हाजिरी की जांच होगी। जेडीए के उच्चाधिकारियों को सूचना मिली है कि अमरनाथ पांच साल से कार्यालय ही नहीं आया था और बिना उपस्थिति के उसे वेतन मिलता रहा है।
विज्ञापन
जेडीए वाइस चेयरपर्सन सुषमा चौहान के मुताबिक अमरनाथ की हाजिरी की जांच करवाई जाएगी कि हैंडराइटिंग उसी की है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी हाजिरी लगाई है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ को सस्पेंड किया जा चुका है। उसके खिलाफ जेडीए की प्रशासनिक जांच बिठाई गई है।
विज्ञापन
अगर हाजिरी के मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, जेडीए कार्यालय में तांत्रिक अमरनाथ की हाजिरी लगने को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पांच साल से तांत्रिक अमरनाथ जेडीए आफिस ही नहीं पहुंचा था फिर उसकी हाजिरी कैसे लगती रही।
विज्ञापन
बड़ी बात यह भी है किबिना उपस्थिति के उसे वेतन भी मिलता रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि अमरनाथ अपना सारा वक्त अपने तांत्रिक कार्य करने में ही बिताता था, फिर आफिस आने का तो कोई समय उसके पास था ही नहीं। इस बात को कोई उजागर न करे, इसके लिए वह अपने कुछ साथियों की जेब भी गरम करता था।