मां की डांट पर फंदे से झूल गया छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते फंगयाल इलाके में बुधवार शाम को परीक्षा में नंबर कम आने पर मां की डांट पर एक किशोर ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने इस बारे में किशोर की मां और अन्य परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को करीब तीन बजे राहुल (15) अपने स्कूल से घर लौटा।
उसने राहुल से परीक्षा के बारे में पूछा, जिसके बाद राहुल ने बताया कि उसके परीक्षा में नंबर बहुत कम आए हैं। यह सुनकर मां ने राहुल को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद मां ने राहुल को भोजन दिया, लेकिन राहुल अपनी प्लेट उठाकर कमरे में चला गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया।
कमरे में जाकर फंदे से झूल गया
किशोर की मां द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार शाम करीब पांच बजे तक जब राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला, तो मां को चिंता होने लगी। मां ने बाहर से राहुल को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
परेशान होकर घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर राहुल का शव पंखे के साथ लगाए गए फंदे से झूलता हुआ मिला। परिवार वालों ने इसकी जानकारी उधमपुर पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।
राहुल दो बहनों का इकलौता भाई था। तीन दिन पहले ही दोनों बहनों ने बहुत प्रेम के साथ राहुल की कलाई पर राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना की थी, लेकिन शायद भगवान को यह मंजूर ही नहीं था। राहुल के पिता सेना में हैं और उनकी ड्यूटी किसी बाहरी राज्य में है।