{"_id":"573f5a944f1c1bf857ac7fd8","slug":"spo-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से एसपीओ की टांग टूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से एसपीओ की टांग टूटी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 21 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Demo Pic.
अरोड़ा सौहांजना में शुक्रवार को एक एसपीओ देविंद्र कुमार (40) को फ्लाय मंडाल नाके पर ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करना महंगा पड़ गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एसपीओ से टकरा गया। इस हादसे में एसपी देविंद्र कुमार की टांग टूट गई। अन्य साथियों ने देविंद्र कुमार को गंभीर हालत में जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा हादसा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। यहां बेकाबू बाइक की टक्कर से सीआरपीएफ की 177 बटालियन सोपोर निवासी प्रमोद कुमार (35) घायल हो गया। बाड़ी ब्राह्मणा में स्कूटी स्लिप होने से उत्तरवेणी परमंडल निवासी कमलेश कुमारी (34) घायल हो गई।
आरएस पुरा में बाइक स्लिप होने से मुरा चक्क निवासी मोहन सिंह (30) जख्मी हो गया। ग्रेटर कैलाश में स्कूटी स्लिप होने से इलाके में रहने वाले स्वर्ण सिंह (43) घायल हो गए।
विज्ञापन
दोमाना में स्कूल बस की टक्कर से दोमाना निवासी राज कुमार (60) जख्मी हो गए। करन बाग में मोटर साइकिल और स्कूटी की टक्कर में पीर बाबा एयरपोर्ट के नजदीक रहने वाली प्राची घायल हो गए। गजनसू में मोटरसाइकिल की टक्कर से इलाके में रहने वाले प्रेम सिंह (40) जख्मी हो गए।