फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Senior Prosecuting Officer arrested for taking bribe

घूस लेने के आरोप में सीनियर प्रासीक्यूटिंग अफसर गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 19 Mar 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Senior Prosecuting Officer arrested for taking bribe
गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोप में पुंछ के सीनियर प्रासीक्यूटिंग अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल पहले थन्नामंडी कोर्ट में रहते हुए अजाज उल हसन ने रिश्वत मांगी थी। इसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अब जाकर उन्हें पकड़ लिया गया।  
विज्ञापन


राजोरी जिले के दरहाल तहसील के पनाड में रहने वाले मोलवी मुश्ताक अहमद की शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की। मुश्ताक के पिता, भाई और बहन पर हत्या केस दर्ज हुआ था। सीनियर प्रासीक्यूटिंग अफसर ने मुश्ताक से कहा कि यदि उसे दो लाख रुपये दे तो उसे इस केस से वह बाहर रख सकता है। विजिलेंस ने जांच में पाया कि हसन ने यह पैसे लिए।
विज्ञापन


हसन इस समय पुंछ जिले के मेंढर कोर्ट में तैनात है, जबकि उस समय थन्नामंडी कोर्ट में तैनाती थी। विजिलेंस की टीम ने शनिवार को मेंढर में औचक छापा मारा और हसन को गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे आगे की पूछताछ के लिए जम्मू के पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में रखा गया है। विजिलेंस का मानना है कि इस मामले से जुड़े कुछ और लोग भी पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद के पीआरओ रहे केवल शर्मा को भी पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में ही रखा गया है। विजिलेंस भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ने की धरपकड़ में लगी हुई है। इन अधिकारियों को पकड़ कर अधिकतर पक्का डंगा थाने में ही रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed