दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, चलती कार से फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजवानी-नगरोटा बाईपास मार्ग पर मंगलवार दिनदहाड़े कार से एक युवती की चीखों ने सबको हैरान कर दिया। करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर चलती कार से चिल्लाने और चीखने की आवाजों ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए।
काफी जद्दोजहद के बाद चलती कार से अचानक छात्रा सड़क पर आकर गिरी। पास आए लोगों ने उसका हाल पूछा तो बताया कि एक कार सवार युवक उसे जबरन कार में बिठाकर ले जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित छात्रा स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रही थी, तभी उसके साथ ऐसी घटना हुई।
छात्रा के परिवार ने त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने 363 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वह अभी तक फरार है।
छात्रा को चलती कार से नीचे फेंका
जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल से छुट्टी कर घर जा रही थी। बठिंडी पहुंचने पर एक कार उसके पास आकर रुकी और उसे जबरन कार में बिठा लिया। बठिंडी से कार लेकर युवक कुंजवानी की तरफ बढ़ा। तभी छात्रा ने मदद के लिए चीखना और चिल्लाना शुरू कर दिया।
बठिंडी से लेकर हाईवे पर स्थित मस्जिद तक छात्रा मदद के लिए चिल्लाती रही। छात्रा की मदद के लिए कुछ अन्य चालक भी रुकने लगे। यह देखकर कार सवार ने छात्रा को चलती कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
छात्रा के परिवार ने त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इसे लेकर बठिंडी के रहने वाले सईद तुफेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की कार का नंबर भी पुलिस ने पता कर लिया है। एसएचओ कुलदीप खजुरिया का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।