{"_id":"56fd29bf4f1c1ba625f0014e","slug":"retired-worker-was-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में रिटायर्ड कर्मी की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरेज में रिटायर्ड कर्मी की दर्दनाक मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रिहाड़ी चौक पर रोडरेज की एक दर्दनाक घटना में सेना के आयुध भंडार विभाग से रिटायर्ड कर्मी की मौत हो गई। उधमपुर की तरफ जा रही दो बसों की रेस में बह बुरी तरह से कुचला गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद एक बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरी बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बस का चालक भी पुलिस की हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
मृतक गुरमीत सिंह आरएस पुरा के बडियाल ब्राह्मणा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह वीरवार को सुबह उधमपुर जा रहे थे। वह रिहाड़ी से सड़क क्रास कर रहे थे। तभी एक उधमपुर और एक कटड़ा जाने वाली बसों की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
कई मीटर तक दोनों बसें उन्हें कुचलती हुईं आगे दौड़ती गईं। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। गुरमीत से सेना के आयुध भंडार से रिटायर्ड थे।
सड़क हादसे के घायल ने दम तोड़ा
नई बस्ती में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। शहर के नई बस्ती इलाके में एक अज्ञात वाहन ने यहीं के रहने वाले वाल्मीकि विश्वकर्मा को टक्कर मार दी थी। इसके बाद से उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया था। वीरवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।