फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape in khaud police station case

थाने में बलात्कार का मामला: एसएचओ और महिला SPO को जेल भेजा

Fri, 20 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 20 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
rape in khaud police station case
जेल - फोटो : Demo Pic.
खौड़ थाने में हिरासत में बलात्कार मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अखनूर जीवन कुमार ने आरोपी पूर्व एसएचओ मोहम्मद इकबाल चगाटा और महिला एसपीओ ममता कुमारी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल कोट भलवाल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने खौड़ थाने के पूर्व एसएचओ मोहम्मद इकबाल चाटा और एसपीओ ममता कुमारी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पाया इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। दोनों आरोपियों को 4 जून 2016 को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाए। 
विज्ञापन


पुलिस केस अनुसार शिकायतकर्ता युवती ने एसएचओ पर आरोप लगाए कि वह छह महीने पहले एक युवक साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद करके दो रात थाने में रखा। महिला एसएपीओ भी थाने में तैैनात थी। उसने अपराध को अंजाम देने में सहयोग किया। इस मामले की जांच एसडीपीओ अखनूर को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने भी आरोप लगाए कि दोनों पुलिसकर्मियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उसने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव डाल रही है। 


उससे कहा कि पुलिस उससे अश्लील तरीके से सवाल कर रही है। जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने कहा है कि यदि उसके साथ यही व्यवहार रहा तो वह आत्महत्या कर लेगी, जिसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। पुलिस ने पहले उसकी शिकायत पर गौैर नहीं किया। जब स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed