फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police Submitted challan against the daughter of DGP

डीजीपी की बेटी के खिलाफ चालान की तैयारी

Sun, 04 Jan 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 04 Jan 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
police Submitted challan against the daughter of DGP

अपनी कार से एक वृद्ध को कुचलने के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी की बेटी के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी कर ली गई है। एक हफ्ते के भीतर पुलिस इसे लेकर कोर्ट में चालान पेश करेगी। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आते ही पुलिस चालान पेश कर देगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डीजीपी की बेटी ने 26 सितंबर को शहर के रिहाड़ी इलाके में पैदल चल रहे स्वास्थ्य विभाग के रिटायर कर्मचारी इंद्रजीत पाधा को बुरी तरह से कुचल दिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डीजीपी की बेटी को हिरासत में ले लिया गया। बाद में कोर्ट के जरिये जमानत मिली। कोर्ट ने कि युवती की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उसे जमानत दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस मामले की जांच चलती रहेगी। पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सामने आ जाएगी। इसके बाद पुलिस कोर्ट में चालान पेश कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed