फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   policeman injured in firing incident in pulwama

पुलवामा में पुलिसकर्मी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
policeman injured in firing incident in pulwama
पुलवामा - फोटो : ANI

पुलवामा जिले के मूरान चौक पर रविवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आतंकियों ने हेड कांस्टेबल मोहम्मद शफी को उस वक्त गोली मारी, जब वह मूरान चौक पर अपने साथियों के साथ तैनात थे। गोली उनके पैर में लगी। उनकी गंभीर को हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल करीब के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल हेड कांस्टेबल की हालात स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलवामा के एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने कहा कि शनिवार की रात मूरान चौक स्थित एसबीआई के एटीएम को कुछ लोगों ने तोड़कर लूटने की कोशिश की थी। रविवार को मामले की जांच कर रही पुलिस टीम मौके पर फिंगर प्रिंट ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। इस घटना के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। शाम तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed