फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police personnel viral video

ड्यूटी के दौरान शराब पीते पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल

Fri, 01 Jul 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 01 Jul 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
Police personnel viral video
वीडियो वायरल - फोटो : Demo Pic.
वेयर हाउस स्थित एक बार में ड्यूटी के दौरान शराब पीते चार पुलिस कर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने इन पुलिस वालों की इस हरकत को अपने मोबाइल में कैद किया, पुलिस ने उसे ही पकड़ लिया और वेयर हाउस पुलिस चौकी में कई घंटों तक कैद रखने के बाद मेडिकल करवाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक युवक बुधवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ वेयर हाउस के एक बार में शराब पीने आया। यहां चार पुलिस कर्मी वर्दी पहने हुए बार में आ गए। उन्होंने भी आर्डर दिया और शराब के गिलास उनकी टेबल पर सज गए।
विज्ञापन


चारों हंसी मजाक करते हुए बातें करने लगे। तभी एक युवक ने इन पुलिस वालों का शराब पीते समय का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। ड्यूटी के दौरान शराब पी रहे इन पुलिस कर्मियों को भनक लगी तो उन्होंने युवक का मोबाइल छीन लिया और वीडियो और फोटोग्राफ डिलीट कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, उन्हीं पुलिस कर्मियों ने युवक को वेयर हाउस चौकी लाकर बंद कर दिया। यहां कई घंटे तक युवक को बिठाया और शाम को गांधीनगर अस्पताल में युवक का मेडिकल करवाकर छोड़ दिया। युवक को छुड़वाने आए लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि जब पुलिस वाले ही ड्यूटी के समय और खासकर दिन के समय नशे में धुत्त रहेंगे तो लोगों की रक्षा कौन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed