फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police man beat former councilor

पुलिस वालों ने पूर्व पार्षद को जमकर पीटा

Fri, 22 Jan 2016 08:34 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
police man beat former councilor

शहर के वार्ड नंबर 49 छन्नी रामा के पूर्व पार्षद कमल सिंह जम्वाल को दो पुलिस कर्मियों से उनका आईडी देखना महंगा पड़ गया। दोनों पुलिस कर्मियों ने कमल सिंह की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


उनकी छाती और चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। अफरातफरी के बीच लोगों ने एक पुलिस कर्मी को दबोच लिया और नरवाल पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा पुलिस कर्मी भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़ितों ने घटना की जानकारी आईजी दानिश राणा को दी तो उन्होंने आरोपियों को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया है।

आईजी ने आरोपियों को सस्पेंड करने का दिया आश्वासन

police man beat former councilor

कमल सिंह के बेटे अर्जुन सिंह जम्वाल के मुताबिक उनके पापा सुबह पौने सात बजे अपनी कार से अपने दोस्त को जम्मू रेलवे स्टेशन से रिसीव करने निकले थे। रास्ते में एक मंदिर के बाहर उन्होंने गाड़ी रोकी और वहां माथा टेका।

तभी उनके पास दो पुलिस वाले आए और उन्हें गुलशन ग्राउंड तक छोड़ने की बात कहने लगे। कमल सिंह ने दोनों का आईडी देखने की मांग की। एक पुलिस कर्मी ने आईडी दिखा दिया, लेकिन दूसरे ने आईडी दिखाने से मना कर दिया और उलटे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

अर्जुन सिंह का आरोप है कि पुलिस वालों ने एटीएम और मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट में कमल सिंह बेहोश हो गए। घटना के कुछ मिनट के बाद पुलिस की गाड़ी आई। गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने गन तान दी थी। इस दौरान लोगों ने एक पुलिस वाले को पकड़ लिया। दूसरा फरार हो गया। अफरातफरी में कमल सिंह को गांधीनगर अस्पताल भर्ती कराया गया, वहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed