{"_id":"5a1c4f8c4f1c1bd0408b9556","slug":"police-in-preparation-of-psa-on-drug-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा माफिया पर पीएसए लगाने की तैयारी में पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा माफिया पर पीएसए लगाने की तैयारी में पुलिस
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
हेरोइन सहित अन्य नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। बहुत जल्द कई नशा तस्करों को पीएसए के तहत जेल में बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिन में रियासत के एक दर्जन तस्करों पर पीएसए लगाया जा सकता है।
इसमें सिर्फ गांधी नगर सब डिवीजन में ही तीन से चार तस्कर शामिल हैं। राज्य पुलिस ने नशा तस्करी को गंभीरता से लिया है। बार बार पकड़े जाने वाले शहर में नासूर बन गए हैं। पंजाब के बाद जम्मू को ट्रांजिट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
नशे को सोशल स्टेटस के रूप में पेश किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस चाहती है कि जो लोग इसमें शामिल हैं, उन पर पीएसए लगाकर जेल भेज दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि मेंढर, अनंतनाग, सांबा, आरएस पुरा, गांधी नगर के इलाकों के करीब एक दर्जन नशा माफियाओं की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस इनकी जिला प्रशासन से पीएसए लगाने की अनुमति लेगी। पुलिस का मानना है कि यदि राज्य में तेजी से फैलते हेरोइन की तस्करी पर अंकुश लगाना है तो इसके लिए पीएसए के बेहतर तरीका है।