{"_id":"09f3da3e2eb71241270af6366ad38438","slug":"police-caught-absconding-couple-from-digiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्याना से फरार प्रेमी जोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिग्याना से फरार प्रेमी जोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्याना से भागे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोमाना पुलिस स्टेशन अंतर्गत गजनसू चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मियों की टीमें ने गांव करलूप में छापा मारकर दोनों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
देर रात के बाद पुलिस ने दोनों को गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों तीन दिन पहले भागे थे। युवक पुंछ का रहने वाला है, जबकि युवती दिल्ली की रहने वाली है। तीन दिन पहले युवती के परिजन दोनों को पकड़ कर दिल्ली ले जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी डिग्याना पहुंचने पर युवक के कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों ने युवती के परिजनों पर हमला कर दिया और दोनों को भगा ले गए। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। गजनसू चौकी में सूचना मिली कि युवती और युवक करलूप गांव में अपने रिश्तेदार के घर सो रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। दोनों को पकड़ कर गांधी नगर पुलिस स्टेशन लाया गया है। बताते चलें कि युवती का भाई, पिता और चाचा दोनों को पकड़ कर तीन दिन पहले दिल्ली ले जा रहे थे। दोनों को पुंछ से पकड़ कर लाया गया था।
जब जम्मू के डिग्याना पहुंचे तो कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन रोका और युवती के भाई, पिता और चाचा पर किरचों से हमला कर दिया और तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर प्रेमी जोड़ को भी भगा ले गए। पुलिस ने प्रेमी जोड़े सहित छह और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनको पकड़ने की भी छापेमारी की जा रही है।