{"_id":"87b63ed3aba5ce9bbe09784145636a83","slug":"police-arrested-alleged-attacker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वाले रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Dec 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों को झज्झर पुलिस ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों चालक परवेज अहमद निवासी ख्योरा राजोरी और साथी लाल हुसैन निवासी राजोरी से पूछताछ की जा रही है कि पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमला करने के पीछे मंशा क्या थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सोमवार को झज्झर कोटली के पास नाके के दौरान पुलिस पार्टी पर ट्रक सवार दो लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। पुलिस पार्टी की चतुराई से वे बच गए, लेकिन दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में यह बात जरूर सामने आई है कि कुछ महीने पहले इन दोनों के खिलाफ चिनैनी पुलिस स्टेशन में पशु तस्करी करने का मामला दर्ज किया गया था। तब भी इन लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले राजोरी के थन्नामंडी में तस्करी करते वक्त पकड़े गए तस्करों द्वारा पुलिस पर हमला बोलने वालों में भी इन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी बताया जा रहा है कि कई अन्य तरह की आपराधिक घटनाओं में भी ये लोग शामिल हैं। बहरहाल, दोनों ने पुलिस को कुछ नहीं बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने की मंशा क्या थी।