{"_id":"c75d7011ceb630462b5ee804a2dfca4e","slug":"parked-cars-stolen-tires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कारों के टायर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी कारों के टायर चोरी
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो अलग अलग वारदातों में खड़ी कारों के टायर चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार धार रोड़ पर अशोक पैलेस के पास शनिवार को राजमुकार और उसका परिवार रिश्तेदार की शादी के लिए गया था।
विज्ञापन
सुबह वह शादी समारोह से वापस लौटकर घर वापस आने लगे तो उनकी कार के चारों टायर गायब थे। ऐसी ही घटना धार रोड़ पर ही गैंडा तालाब क्षेत्र में भी घटी।
गैंडा तालाब में भी परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदार के घर शादी की तैयारियों के लिए गए। वापस लौटने पर जब उन्होंने देखा तो पाया उनकी कार के भी चार टायर गायब थे।
विज्ञापन
स्टपनी के नीचे इंटें रखी हुई थी। इन दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार रात के समय बारिश व ठंडी हवाओं के बीच चोरों ने सुनसान क्षेत्रों को निशाना बनाया है। कार के टायर चोरी करने की घटना से लगता है चोर आसपास क्षेत्र के हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन