सेना की जीप से टकराई बस, जवान की मौत, 20 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के हीरानगर इलाके में दयाल चक्क के पास एक बस नाले में गिर गई है। इस हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं।
शनिवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस दयाल चक्क के पास तरनाह पल से नाले में गिर गई। मेलहा मोड़ के पास रोडवेज की बस आर्मी की जिप्सी से टकरा कर नेशनल हाईवे से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी।
पंजाब रोडवेज की यह बस जम्मू से कठुआ रही थी। सूत्रों के मुताबिक बस गलत साइट से जा रही थी तभी एक अंधे मोड़ के पास इस बस ने सामने से सही दिशा में आ रही आर्मी की जिप्सी को टक्कर मार दी।
हादसे में दो आर्मी जवान भी घायल
यह बस हाइवे पर स्थित एक ढ़ाबे पर खाने के लिए रुकी थी। यह बस ढ़ाबे से ही गलत साइट में जा रही थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
इस हादसे में दो आर्मी के जवान भी घायल हुए हैं। वहीं बस में सवार लोगों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और हादसे की जांच में जुट गई है। वहीं, हादसे के बाद आर्मी भी मौके पर पहुंची गई है।