फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one of the three bodies got immersed in ravi river

रावी में डूबे तीन में से एक का शव मिला

Wed, 08 Jul 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 08 Jul 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
one of the three bodies got immersed in ravi river

रावी दरिया में बहे तीन लोगों में से एक का शव बरामद हो गया है। रावी दरिया पर बने बैराज से पानी रुकवाने के बाद यह शव टॉवर के पास से बरामद किया गया।

विज्ञापन


शव की शिनाख्त 45 वर्षीय तरसेम लाल निवासी मटांडी के रूप में हुई है। परिवार वालों ने जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से शव को बिना पोस्टमार्टम के हासिल कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिछले चार दिन से लखनपुर के नजदीक से दो लोग लापता थे। परिवार वालों ने दोनों के रावी दरिया की बाढ़ में बहने की आशंका जताई थी जिसके बाद प्रशासन ने रावी दरिया पर बने बैराज से पानी रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से लगातार लापता लोगों की तलाश के लिए प्रयास जारी थे। बुधवार को पुलिस को दरिया में पत्थर से सटकर शव मिलने की सूचना दी गई। पुलिस ने फौरन मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।


वहीं तरसेम लाल के साथ मौजूद पचास वर्षीय संतोष कुमार निवासी बसोहली का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। उधर बेड़ियां पत्तन इलाके से बहे किशोर बबलू को भी अब तक नहीं ढूंढ़ा जा सका है।

उक्त तीनों ही लोग एक ही दिन रावी दरिया की बाढ़ में बह गए थे। बबलू अपने पिता और भाई के साथ साइकिल पर पंजाब से कठुआ लौट रहा था। मेला देखने गए यह लोग अचानक दरिया की बाढ़ का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed