{"_id":"b4113cfdc1fd5128b55c1ca678551fd7","slug":"one-man-dead-in-road-accident-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: तोलड़ी नाले में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधमपुर: तोलड़ी नाले में गिरी कार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल से श्रीनगर जा रही एक कार तोलड़ी नाले पर बने पुल से गुजरते समय हादसे का शिकार हो गई। कार चालक सामने से आ रहे वाहन को देखकर नियंत्रण खो दिया। इससे कार नाले में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रबिना (37) पत्नी गुलजार निवासी नालागढ़ हिमाचल की मौत हो गई है। घायलों में यासिर अली (30) पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी बिलासपुर, रोमिसा (24) पत्नी मोहम्मद वीनस निवासी नालागढ़, रिजवान (10) पुत्र गुलजार निवासी नालागढ़ और सानिया (6) पुत्री गुलजार निवासी नालागढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। देर शाम सभी को जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है सभी श्रीनगर में काम करने के लिए जा रहे थे। पुल का एक हिस्सा मामूली रूप से टूटा है। सामने से वाहन भी आ गया। इसके कारण चालक का नियंत्रण खो गया और कार रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
कार-ट्रक की टक्कर में छह जख्मी
उधमपुर। बुधवार देर शाम उधमपुर से चिनैनी की ओर जा रही कार और चिनैनी से उधमपुर आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर घायल सुनील सिंह, पवन चंद, कुलदीप निवासी चिनैनी को जीमएमसीरेफर कर दिया गया, जबकि पूरन चंद, नसीब सिंह, प्रकाश का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।