फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one dies in road accident as car hits the hill

ट्वेरा पहाड़ी से टकराई, एक की मौत

Sun, 19 Oct 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
one dies in road accident as car hits the hill

रैंबल के पास एक अनियंत्रित ट्वेरा पहाड़ी से टकराने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मृतक की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है। दुर्घटना में ट्वेरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्वेरा श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रही थी। रैंबल के पास अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्वेरा पहाड़ी से जा टकराई।

विज्ञापन


हादसे में ट्वेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और उन्हें जीएमसी अस्पताल भेजा। जहां अनंतनाग निवासी गुलाम मोहम्मद (55) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गुलाम मोहम्मद की पत्नी सादा बानो (52) और बेटा सफजा रहमान (30) भी जख्मी हो गए। अन्य घायलों में कुलगाम निवासी आदिल हुसैन (20), फैज अहमद (50) और अनंतनाग निवासी सादिक मोहम्मद शामिल हैं।
विज्ञापन


गुलाम मोहम्मद के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी मार्चरी में रखवाया। उधर, बस स्टैंड के पास ट्राले और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास ट्राला चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायल युवकों को जीएमसी पहुंचाया, जहां मुट्ठी निवासी ललित शर्मा (19) की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त रोहित (17) की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed