फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narcotics smuggler arrested with heroin

दस लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2017 11:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 23 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

शहर के डिगियाना इलाके से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब के नशा तस्कर से बरामद हेरोइन को जम्मू के कई इलाकों में बेचा जाना था। आरोपी राकेश कुमार उर्फ बॉबी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर नाका लगाकर यह कार्रवाई की।  

विज्ञापन

एसपी संदीप चौधरी का कहना है कि इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। करीब 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये है।
विज्ञापन

डीएसपी रफीक मन्हास का कहना है कि आरोपी पंजाब से स्थायी तौर पर हेरोइन लेकर जम्मू आता है। जम्मू में फिर अलग अलग जगहों पर इसकी सप्लाई कर देता है। पुलिस जांच कर रही है कि जम्मू में इसके कौन से बड़े तस्कर टच में हैं। इनको पुलिस पकड़ेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को कर रहे खोखला
एसपी संदीप चौधरी का कहना है कि नशा तस्कर शहर के युवाओं को खोखला कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। लेकिन समाज को भी इसके प्रति जागरूक होना होगा।

खासतौर पर मां बाप को अपने बच्चों पर नजर रखनी होगी। बच्चों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा। पुलिस इससे अकेले नहीं लड़ सकती। लोगों को भी इसके खिलाफ जंग लड़नी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed