{"_id":"98d54209f71633e51795fcba220db865","slug":"married-couple-ran-away-auto-from-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर लिया आटो रिक्शा ले भागा विवाहित जोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराए पर लिया आटो रिक्शा ले भागा विवाहित जोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहित जोड़ा किराए पर लिया आटो रिक्शा छीनकर भाग निकला। विवाहित जोड़े ने आटो चालक की पिटाई कर डाली और उसका मोबाइल और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित चालक ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आटो लेकर फरार होने वालों का अभी कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि आटो बाद में गांधीनगर महिला कालेज के बाहर रोड पर मिला। जोड़े की तलाश की जा रही है। कहानी बीसी रोड से शुरू हुई जो रायपुर सतवारी के पास जाकर एक नर्सरी के पास खत्म हुई।
विज्ञापन
संग्रामपुर फ्लाएं मंडाल के रहने वाले धर्म पाल ने पुलिस को बताया कि बीसी रोड इलाके में एक जोड़े ने उसका आटो किराये पर लिया। दोनों ने कहा कि उन्हें रायपुर सतवारी जाना है। चालक ने दोनों को बिठा लिया।
विज्ञापन
जब वह रायपुर सतवारी में पहुंचे तो जोड़े ने आगे जाने को कहा। ऐसा करते-करते और आगे करते हुए वह उसे एक नर्सरी के पास ले गए। वहां पर आटो को रोकने के लिए कहा। जैसे ही आटो रुका, तुरंत दंपति ने चालक को घेर लिया।
चालक की पिटाई की और उसके बाद उसकी जेब से करीब डेढ हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद उसकी पिटाई करके उसे वही पर फेंका और आटो लेकर फरार हो गए। चालक ने काफी पैदल सफर तय किया और पुलिस चौकी पहुंचा।
उसने पुलिस को पूरी बात बताई। उसने बताया कि विवाहित जोड़ा उसका आटो (जेके02बीके 7414) ले गया हैै। उसने जोड़े के हुलिये के बारे में भी बताया। पुलिस को आटो गांधी नगर महिला कालेज के बाहर मिला, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया।