फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many injured in accidents

बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 10 Jan 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 10 Jan 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
many injured in accidents

जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बस स्टैंड में बेकाबू बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज कर लिए हैं। पहले मामले में मोटरसाइकिल ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में मूलरूप से कुलगाम, मौजूदा छन्नी रामा निवासी मुबारक (16) घायल हो गया। दूसरा हादसा बस स्टैंड इलाके में हुआ।
विज्ञापन


यहां एक बेकाबू बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उस पर सवार क्रिश्चियन कालोनी निवासी प्रिंस (19) को घायल कर दिया। तीसरे हादसे में आरएस पुरा इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार निहालपुर सिंबल निवासी रजत (20) और कुल्लियां निवासी कल्लू (25) घायल हो गया। घायलों को पहले उपजिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed