तेज रफ्तार बस ने छीन ली शहनाइयों की गूंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से चंद रोज पहले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस घर में शहनाइयां गूंजनी थी, वहां अब माहौल गमगीन हो गया है। रंजीत की शादी 22 फरवरी को निश्चित थी। इसके लिए उसके भाई और परिवार के लोग उत्साहित थे।
सभी खरीदारी में व्यस्त थे। कार्ड बांटने की तैयारी थी। पंद्रह दिन पहले घर में सत्संग का आयोजन भी किया गया था। नया मकान बनाया था, जिसे शादी के लिए रंग-रोगन कर सजाने का काम चल रहा था।
सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जम्मू-अखनूर मार्ग पर दयारन में तेज रफ्तार बस ने दोमाना निवासी रंजीत सिंह (24) पुत्र नच्छतर सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कानाचक्क पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 279/337/ 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओवरटेक बना हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर साढे़ बारह बजे के करीब रंजीत दोमाना से किसी काम से बाइक (जेके02एटी 4233) पर सवार होकर बाबा के तालाब जा रहा था। इस बीच अखनूर से जम्मू की ओर आ रही बस (जेके02एए 3704) ने उसे सामने से टक्कर मार दी, जिसके रंजीत को गंभीर चोर्टें आईं।
हादसे के दौरान आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। इसी बीच कुछ युवाओं ने उसे उठा कर निजी गाड़ी में डाला और उसे जीएमसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस चालक तेज गति में अन्य गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था।
उसने मोटर साइकिल सवार को गलत दिशा में आकर टक्कर मारी। दुर्घटना की सूचना पाकर जीएमसी पहुंचे सोनू के बडे़ भाईयों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पाकर बड़ी संख्या में गांव के लोग भी जीएमसी पहुंच गए।
कानाचक्क पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि कल ही दयारन में टिप्पर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।