{"_id":"5a1705964f1c1b6e548bee5f","slug":"man-dead-body-found-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के खंभे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के खंभे से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में लटका पाया गयाञ मृतक के मुंह में रुमाल घुसा हुआ था। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है और आशंका हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि किसी ने हत्या कर फंदे से लटका दिया हो। पुलिस हर पहलू को लेकर जांच कर रही है। मृतक बुधवार की रात से घर से लापता था।
विज्ञापन
गांव करथोली में वीरवार को खेतों में लगे बिजली के हाईटेंशन तारों के खंभे से शव लटकता हुआ देख लोग दंग रह गए। पूछताछ करने पर मृतक की पहचान सोमनाथ के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि वह बुधवार रात को घर से गया था और इसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर ही उसका घर है। वीरवार कुछ लोगों ने इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक के मुंह में रुमाल घुसा हुआ था। इससे यह मामला संदिग्ध बना हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा महेश शर्मा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। अभी परिवार वाले बात करने की स्थिति में नहीं हैं।