{"_id":"5b091600c765fb3c67e7de6a1066bdb9","slug":"kidnapped-woman-found-in-delhi-after-two-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से अपहृत युवती दिल्ली से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल से अपहृत युवती दिल्ली से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खौड़ पुलिस ने दो साल से अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। युवती का अपहरण करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया है। वर्ष 2013 में 27 अगस्त को युवती का अपहरण हो गया था।
विज्ञापन
परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि नई बस्ती खौड़ के रहने वाले रवि कुमार ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर नंबर 57 के तहत 366 में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
खौड़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी एसआई मोहम्मद इकबाल चगाटा ने बताया कि सूचना के आधा पर पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली से पकड़ लिया। जबकि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराकर औपचारिकताएं पूरी कर युवती परिवार को सौंप दी।
विज्ञापन
पुलिस पिछले दो सालों से अपहृत युवती की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले दो सालों से युवक ने अपने साथ बंधक बनाकर रखा हुआ था। वह नहीं जानती कि उसे कहां पर रखा गया था।