{"_id":"1b61d19b9c74c5c4c5349316825f0c95","slug":"kccfl-s-employees-charged-in-scandal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के घोटाले में KCCFL कर्मचारियों पर आरोप तय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के घोटाले में KCCFL कर्मचारियों पर आरोप तय
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1980 से 1991 तक भ्रष्टाचार कर लाखों का घोटाला करने वाले जेएंडके कोआपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड (जेकेसीसीएफएल) के कर्मचारियों पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक विशेष जज एके कौल ने आरोपी अब्दुल वहीद गनई, सैयद मुश्ताक जाफरी और बोध राज के खिलाफ पद का दुरुपयोग करते हुए घोटाला किया।
न रिकार्ड का वेरिफिकेशन करवाया गया और न ही दस साल तक सही स्टाक रजिस्टर बनाया गया। रिकार्ड में फर्जी एंट्री की गईं। फेडरेशन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई तो पता चला कि आरोपियों ने 90.73 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विशेष जज ने दलीलें सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 467, 468, 409, 477-ए, 109, 120-बी के अलावा पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के पर्याप्त सबूत हैं। हंसराज फरार बताया जाता है। आरोपी अब्दुल वहीदस मुश्ताक जाफरी और बोध राज के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन