फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri women dead in a road accident in jammu

अजमेर शरीफ से लौट रही महिला को जम्मू में मिनी बस ने कुचला, मौत

Mon, 29 Jan 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 29 Jan 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
kashmiri women dead in a road accident in jammu
road accident - फोटो : DEMO PHOTO

बेकाबू मिनी बस ने रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार की सुबह एक महिला को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया, जहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत महिला खतीजा बेगम, कश्मीर के गांदरबल की रहने वाली थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खतीजा बेगम अपने परिवार के साथ अजमेर शरीफ की यात्रा से लौटी थी। वह अपने परिवार के लिए कालका धाम के बाहर फुटपाथ पर भोजन पका रही थी। उसके साथ यात्रा पर गए परिवार के सदस्य भी वहीं थे।
विज्ञापन


भोजन बनाते समय वह किसी काम से फुटपाथ से सड़क पर उतरी ही थी कि अचानक उधर से गुजरी एक तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे कुचल दिया। हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को उठाने में परिवार के सदस्यों की मदद की और उसे जीएमसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मिनी बस को सीज कर लिया है, हालांकि देर शाम खबर लिखे जाने तक चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया था। महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed