अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने किया हाईवे जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों में पिछले दिनों हुए झड़प के विरोध में लोगों ने बुधवार को जम्मू पठानकोट हाईवे को जाम कर दिया। लोग मांग कर रहे थे कि इन गैंग के लीडरों की गिरफ्तारी की जाए।
दरअसल बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में रविवार की रात दो गुटों में हुई लड़ाई में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में करनैल सिंह, उसका बेटा बंटी और भतीजा सोहन सिंह शामिल थे।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके के ही एक गिरोह के लोगों ने तीनों पर हमला किया था। इस हमले के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
आला अधिकारी पहुंचे मौके पर
इस घटना के विरोध में आज सुबह लोगों ने जम्मू-पठानकोट मार्ग बंद कर दिया। जिसके चलते हाईवे पर जाम लग गया और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इन लोगों की मांग था कि इस अपराधी को पुलिस गिरफ्तार करे और उसके हथियार के लाइसेंस को निरस्त करे। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने एक अपराधी को कैसे लाइसेंस दे दिया?
कापी तक जाम लगा रहा तो सांबा के डीसी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को आश्वासन दिया कि इन लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त से कदम उठाएगी।