{"_id":"5ec905f7748cf46a0809c783","slug":"inspector-dismissed-for-illegal-commercial-construction-case-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः अवैध व्यावसायिक निर्माण मामले में खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मूः अवैध व्यावसायिक निर्माण मामले में खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर बर्खास्त
Sat, 23 May 2020 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू शहर के पॉश इलाके छन्नी हिम्मत में तैनात खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर को नगर निगम आयुक्त ने बर्खास्त कर दिया है। शिकायतें मिलने के बाद बिठाई गई जांच में आरोप सही पाए गए। आरोप था कि वार्ड नंबर 53 छन्नी हिम्मत में तैनात इस अधिकारी ने क्षेत्र में कई व्यावसायिक निर्माण करवा डाले। नगर निगम प्रशासन की गाज कई और अफसरों पर भी पड़ सकती है।
खिलाफवर्जी (एनफोर्समेंट) इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वर्ष 2018-2019 के दौरान वार्ड 53 छन्नी हिम्मत इलाके में धड़ाधड़ अवैध व्यावसायिक निर्माण कराए गए। लगातार कई शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त ने जांच कर डोजियर तैयार करने के आदेश दिए थे। जांच में पाया गया कि अधिकारी ने अवैध निर्माण की सूचना देने अथवा रोकने के बजाय मिलीभगत से कई अवैध निर्माण करवा दिए।
20 मई 2020 को सौंपी गई जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए नगर निगम आयुक्त जम्मू ने अधिकारी को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। इस कार्रवाई के बाद अब कई और अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही अथवा मिलीभगत के चलते कुछ नाम चिह्नित किए गए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
हाउस में उठा था मामला
नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में अवैध निर्माण को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इसमें भ्रष्ट अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई करने को बोला गया था। इस पर आयुक्त ने जांच करने की आदेश दिए थे। एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है।