{"_id":"d78b4b939db255443a98c2112fbe3479","slug":"injured-man-thrown-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर लाए युवक को जख्मी कर नरवाल में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर लाए युवक को जख्मी कर नरवाल में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरालिया, मीरां साहिब से सोमवार को एक युवक का अपहरण करके उसे तेजधार हथियारों से जख्मी करने के बाद एसआरटीसी आफिस नरवाल में फेंकने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को देख नरवाल पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने कोटली मीयां फतेह निवासी जाकिर हुसैन (25) को जीएमसी में भर्ती करवाया।
पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट मीरां साहिब पुलिस को भेज दी है। बताया जा रहा है कि युवक पर हमला पैसे के लेनदेन के चलते हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जीएमसी में उपचाराधीन जाकिर हुसैन ने नरवाल पुलिस को बयान दिया है कि वह दोपहर के समय मरालिया में था कि कार में सवार कुछ लोगों ने उसे जबरन अपनी कार में खींच लिया और सुनसान रास्ते से गुजरते हुए जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद एक युवक ने कार के अंदर ही उसकी बाजू में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बाजू बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीटते हुए नरवाल स्थित एसआरटीसी के आफिस के सामने उसे फेंककर भाग निकले।
पीड़ित के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की है। हमला करने वाले कौन थे, कहां से आए थे और किस लिए हमला किया। फिलहाल इन बातों की जांच शुरू कर दी गई है।