फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hotel employee accused for rape case

होटल कर्मी पर युवती के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज

Thu, 12 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 12 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
hotel employee accused for rape case
युवती के साथ दुष्कर्म का केस - फोटो : daily mail

जम्मू के नवाबाद पुलिस स्टेशन में एक होटल कर्मी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार बिश्नाह की रहने वाली एक युवती ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि वह एक होटल में काम करती है।

विज्ञापन


जहां काम करने वाले झज्झर कोटली के कनयाला निवासी प्रमोश भगत ने उससे दुष्कर्म किया। वह कई महीनों से उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब जब शादी की बात आई तो वह साफ मुकर गया। दोनों के बीच शादी को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद मेडिकल जांच करवाई। आरोपी को पकड़ने के लिए होटल में भी छापा मारा गया, लेकिन अभी वह पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने होटल में काम करने वाले कुछ अन्य कर्मियों से इस मामले को लेकर पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed