{"_id":"579e1d864f1c1b2c7d2b8a3b","slug":"high-court-senior-advocate-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट लापता
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट जम्मू के सीनियर एडवोकेट और सरपंच संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। सुबह घर से काम के लिए निकले एडवोकेट की जिप्सी सड़क किनारे मिली। इसमें उनका मोबाइल फोन और टैब सहित अन्य सामान भी मिला।
देर रात तक पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नगरोटा पुलिस स्टेशन में परिवार के लोगों ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टोग वजीर पंचायत के सरपंच और एडवोकेट रमन वजीर रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर से निकले। उन्होंने जगती का शार्टकट रास्त लिया। दोपहर को करीब 12 बजे एक कार चालक ने उनकी जिप्सी के जगती के पास सड़क किनारे लगे होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों तक भी सूचना पहुंच गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो जिप्सी एडवोकेट की पाई गई। इसके बाद पुलिस ने डाग स्कवायड की मदद से घटनास्थल के आसपास का काफी एरिया सर्च किया। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
जबकि एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके पर से सैंपल भी उठाए। एसपी रूरल अरुण कुमार का कहना है कि पुलिस परिवार से बातचीत कर रही है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी यह कहना संभव नहीं कि उनका अपहरण हुआ है या फिर खुद कहीं चले गए हैं। पुलिस ने करीब पांच टीमों का गठन किया है और उनकी तलाश की जा रही है।