{"_id":"13c20c5d45608e21ae442071319d1aa1","slug":"heavy-firing-in-mid-night-at-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब आधी रात को चलने लगी ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब आधी रात को चलने लगी ताबड़तोड़ गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Mar 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन युवकों के गुट ने शहर के भठिंडी इलाके की कारगिल कालोनी में मंगलवार की देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत मचा दी। एक पल के लिए लगा कि आतंकी हमला हो गया है, क्योंकि एकाएक छह से सात बार गोलियां चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
युवकों ने बिल्डिंग मैटीरियल मालिक के घर में घुसकर बंद कमरे के बाहर गोलियां चलाईं। इसके बाद बाहर खड़े वाहनों पर भी गोलियां चलाईं और वाहनों को आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
बाद में युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना का कारण दो गुटों में जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नरवाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार कारगिल कालोनी में रात को करीब 1:30 बजे दो बाइक और एक जिप्सी पर आधा दर्जन से अधिक युवक असलम बिल्डिंग मैटीरियल की दुकानों के ऊपर बनाए गए घर में घुस गए।
कुछ युवकों ने बंद कमरे के बाहर खिड़कियों पर गोलियां चलाईं। गोलियों के छर्रे कमरे के अंदर तक पहुंचे। दरअसल, हमलावरों को शक था कि बाहर ताला लगाकर अंदर कोई सोया होगा, लेकिन कुछ नहीं था।