{"_id":"9bfcebe8b2fcad170bff4a42b85437cc","slug":"heavy-fire-in-bhagwati-nagar-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग से 30 ने मुश्किल से बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण आग से 30 ने मुश्किल से बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भगवती नगर के पास गोल गुजराल कैंप में गुज्जरों के कुल्लों में भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई। कुल्लों में रखा गया सामान जलकर राख हो गया। जबकि यहां रहने वाले करीब तीन दर्जन लोगों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सैकड़ों मवेशियों को भी बचाया गया। गर्मी के वजह से मवेशियों को कुल्लों के बाहर ही बांधा गया था, इसकी वजह से मवेशी बच गए। देर शाम लगी आग को दमकल विभाग की तीन वाहनों की मदद से बुझाया गया। दो घंटे तक आग पर काबू पाने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन
बीनिया, सैफ, मिद्दू और नजीर के चार कुल्लों में आग लगी। इन्होंने बताया कि सबसे पहले एक कुल्ले में आग लगी। इसके बाद देखते ही देखते तीन अन्य कुल्ले आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
आनन फानन में किसी तरह से यहां रहने वाले एक दर्जन बच्चों और घर के 20 अन्य बड़े लोगों ने मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद स्थानीय लोग भी जमा हो गए और कुल्लों के नजदीक बंधे मवेशियों को खोल कर दूसरी जगह पहुंचाया।
आग इतनी तेज थी कि आधे घंटे में ही चार कुल्लों को जलाकर खाक कर दिया। इसमें रखा गया सामान भी जल गया